फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Up: औरैया में एक किशोरी समेत दो कोरोना पाॅजिटिव मिले, इलाके सील, एक्टिव केस हुए 18

Sat, 06 Jun 2020 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार की शाम सैफई की कोविड लैब से दो सैंपलों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिसमें एक 14 वर्षीय किशोरी शामिल है। जिले में अब संक्रमित रोगियों की संख्या 46 जा पहुंची है। पाॅजिटिव आए लोगों को दिबियापुर के एल-वन अस्पताल में भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार की सैफई से दो सैंपलों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। जिसमें एक अछल्दा ब्लाक के गांव सेनपुर निवासी 38 वर्षीय युवक दिल्ली से एक जून को अपने भाई को देखने रिम्स सैफई गया था। जिसकी मृत्यु दो जून की शाम हो हुई थी।

 
विज्ञापन

वहां से लौटने के बाद युवक ने तीन जून को जांच कराई और युवक को 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती किया गया था। चार जून को युवक का सैंपल सैफई भेजा गया था। छह जून को जांस रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। युवक को एल-वन सीएचसी दिबियापुर में भेजा गया है।

दूसरा पाॅजिटिव सहार ब्लाक के गांव दानशाह निवासी 14 वर्षीय किशोरी है। उसके चाचा दिल्ली से आए थे दो जून को कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थए। कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान इनका सैंपल तीन जून को लिया गया था। छह जून को रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। इस पाॅजिटिव किशोरी को दिबियापुर एल-वन में भेजा गया है। 

जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हुई। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 27 है। इधर शनिवार को आए दो पाॅजिटिव केस मिलने से जिले में अब एक्टिव केस 18 हो गए हैं। बतादें कि एक पाॅजिटिव व्यक्ति की सैफई अस्पताल में मौत भी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें