उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार की शाम सैफई की कोविड लैब से दो सैंपलों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिसमें एक 14 वर्षीय किशोरी शामिल है। जिले में अब संक्रमित रोगियों की संख्या 46 जा पहुंची है। पाॅजिटिव आए लोगों को दिबियापुर के एल-वन अस्पताल में भेजा जा रहा है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार की सैफई से दो सैंपलों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। जिसमें एक अछल्दा ब्लाक के गांव सेनपुर निवासी 38 वर्षीय युवक दिल्ली से एक जून को अपने भाई को देखने रिम्स सैफई गया था। जिसकी मृत्यु दो जून की शाम हो हुई थी।