फर्रुखाबाद में महिला समेत दस और पॉजिटिव मिले
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में जनपद रामपुर से कायमगंज में अपने मायके भाई की शादी में शामिल होने आई महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
इसी परिवार के एक 9 वर्षीय बालक के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा विकास खंड माडल शंकरपुर के तीन भाइयों सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी कांटेक्ट मरीज हैं। इधर फतेहगढ़ के दुर्गा कॉलोनी निवासी रोडवेज बस परिचालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
परिचालक की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। मौत के बाद उनका नमूना जांच को भेजा गया था। कायमगंज के मोहल्ला लोधीपुर निवासी तीन वर्षीय बालिका भी कांटेक्ट मरीज होने की पुष्टि की गई है। वहीं जेएनवी रोड निवासी युवक मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गांव बुढ़नामऊ निवासी रामानंद शुक्ला भी मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जनपद में अब तक 126 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।