फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: इटावा से रेफर होकर गजनेर कोविड अस्पताल आए छह कोरोना संक्रमित

Wed, 20 May 2020 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
गजनेर कोविड अस्पताल आए छह कोरोना संक्रमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के जसवंतनगर में कोविड अस्पताल फुल होने के बाद बुधवार दोपहर वहां से छह कोरोना संक्रमित गजनेर के कोविड अस्पताल भेजे गए। इनमे से एक दो साल का बच्चा भी है। कोरोना वायरस के चलते गजनेर में 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया था।
विज्ञापन


कानपुर मंडल मेें कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पहले सरसौल, इसके बाद कन्नौज के तिर्वा, इटावा के जसवंतनगर व उसके बाद गजनेर में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराने का रोस्टर बनाया गया था। कोरोना पॉजिटिव की बढ़ते मामलों के चलते उक्त तीनों जिलों के कोविड अस्पताल फुल चल रहे हैं।

इसपर बुधवार को इटावा से छह कोरोना संक्रमितों को गजनेर के कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला संक्रामक रोग नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि इटावा से आए छह कोरोना संक्रमितों में दो बच्चे भी हैं। उन्हें गजनेर के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर व पैरामेडिकल कर्मियों की रोस्टर के अनुसार डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचे चार वेंटिलेटर
कोरोना संक्रमितों का इलाज करने के लिए शासन से चार वेंटिलेटर जिले में भेजे गए हैं। जिला अस्पताल पुरुष अकबरपुर के सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि बुधवार को चार वेंटिलेटर आए हैं। उन्हें इंस्टाल करने के लिए आपूर्ति करने वाली फर्म को सूचना भेजी जा रही है। चारो वेंटिलेटर जिला अस्पताल में ही लगवाए जाएंगे।

कानपुर मेडिकल कालेज भेजे गए 58 सैंपल
संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले से कुल 1311 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमे से बाहर से आए सात प्रवासी मजदूरों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक की मौत हो चुकी है। जबकि एक ठीक हुआ है। पांच एक्टिव केस हैं। बताया कि बुधवार को 58 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए कानपुर मेडिकल कालेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें