इटावा में कोरोना के सात मरीज और बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इटावा जिले में शनिवार को कोरोना के सात मरीज और बढ़ गए। इनमें पांच मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। संक्रमित अशोक नगर, करमगंज पंजाबी कालोनी, मेवाती टोला, पोस्ती खाना, छिपैटी, बसरेहर व सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले।
इटावा में अब तक 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इटावा में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 250 हो गई है। जिले में जून माह में ही 200 मरीज मिले। 119 मरीज ठीक हो चुके हैं।