फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: इटावा में कोरोना से दूसरी मौत, मरने के बाद आई रिपोर्ट

Tue, 16 Jun 2020 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा में कोरोना से दूसरी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले में 22 के दिन के भीतर कोरोना से दूसरी मौत हो गई। 14 जून की रात जिस  59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई वह दिल की बीमारी से भी पीड़ित था। दिक्कत होने पर उसने 10 जून को पहली बार जांच करवाई थी। इसके बाद 13 जून को कोराना टेस्ट के लिए सैंपल दिया।
विज्ञापन


सोमवार रात पॉजिटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन ने कोरोना से मौत घोषित किया। फ्रेंड कॉलोनी के मृतक के घर के आसपास 200 मीटर दायरे को सील करके सेनेटाइजेशन करवाया जा रहा है। जिले में कोरोना के नोडल अफसर मुख्य विकास अधिकारी गणपति आर ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति ने 10 जून को बेचैनी होने पर फर्रुखाबाद फाटक के पास डॉ. सौरभ के क्लिनिक पर इलाज करवाया था।

12 जून को फिर से बेचैनी और घबराहट हुई तो मोतीझील अस्पताल की इमरजेंसी में दिखाया। 13 जून को वह इलाज के जिला अस्पताल पहुंचे। यहां कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने के साथ राहत के लिए एक इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबियत में थोड़ा सुधार होने पर वह घर लौट गए। 14 जून को फिर से हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सीडीओ ने बताया कि कोरोना पीड़ित के प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार करवाकर परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

प्रशासनिक और मेडिकल अफसरों में विरोधाभास
सीडीओ ने इसे कोरोना से दूसरी मौत घोषित कर दिया, लेकिन सीएमओ डॉ. एनएस तोमर इसे किसी अन्य बीमारी से मौत मान रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक को दिल की बीमारी थी और अटैक पड़ने से मौत हुई होगी। हलाकि उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से उसे कोरोना के मृतकों की सूची मेें जोड़ा जा रहा है।

22 दिन पूर्व हुई थी कोरोना से पहली मौत
इससे पहले पॉजिटिव व्यक्ति की मौत 25 मई को हुई थी। शहर के रामगंज निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट मौत होने के बाद आई थी। लेकिन शव को प्रोटोकॉल के साथ कब्रिस्तान में दफनाया जा चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें