फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: कन्नौज में कोरोना से फोटोग्राफर की मौत, संक्रमितों की संख्या 290

Wed, 08 Jul 2020 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में कोरोना के दो और मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में कोरोना संक्रमित शख्स की पहली मौत हुई है। यह कन्नौज फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। बता दें कि इससे पहले बिहार के एक शख्स की मौत यहां हुई थी। इलाज के दौरान शहर से गुजरते समय हालत बिगड़ने पर वह मौत हुई थी।
विज्ञापन


इस वजह से फोटोग्राफर गुड्डू शुक्ला (52) की मौत को जिले के शख्स की पहली मौत माना जा रहा है। यह सरायमीरा डाक बंगला रोड निवासी थे। मंगलवार को ट्रूनेट मशीन से जांच में यह पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद परिजन उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर लेकर चले गए थे।

नोडल अफसर डॉक्टर केसी राय का कहना है कि यह पॉजिटिव थे लेकिन कैंसर व शुगर से भी पीड़ित थे। बड़ी बीमारी के चलते कोरोना इनके शरीर पर हावी हो गया होगा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 290 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें