कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कन्नौज जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव युवक ठठिया के थरियांव गांव निवासी है। वह 17 मई को मुम्बई से लौटा था।
विज्ञापन
18 मई को युवक का सैंपल लिया गया था। कन्नौज जिले में कुल 26 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। जिसमें 19 एक्टिव केस हैं, जबकि सात ठीक होकर घर जा चुके हैं।