उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी शुरु कर दी है।
कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को ढूंढ कर उन्हें क्वारंटीन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुट गई हैं। जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं प्रशासन उन्हें रेड जोन घोषित कर सील करेगा। जिले में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 213 पहुंच गया है। इनमे से 128 लोग कोरोना का मात देकर अपने घरों को जा चुके हैं। एक्टिव केस 84 हैं और संक्रमितों में 150 प्रवासी हैं।