फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: इटावा में कोरोना के चार मरीज और बढ़े, संक्रमितों की संख्या 289

Tue, 30 Jun 2020 02:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा में कोरोना के दो और मरीज मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इटावा जिले में मंगलवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें एक 18 वर्षीय प्रवासी युवक मुंबई से गांव नगला भजु करवा बुजुर्ग से 5 दिन पूर्व 4 लोगों के साथ लौटा था।
विज्ञापन


22 जून को कोरोना पॉजिटिव मिले एसएसपी कार्यालय के सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती पुलिसकर्मी की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो अन्य शहर के करमगंज एवं भरथना चौराहा की महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इटावा जिले में अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इटावा में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 289 हो गई है। 140 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 135 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें