औरैया में बिधूना पंचायत के दो सफाईकर्मी समेत चार पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को नगर पंचायत बिधूना के दो सफाई कर्मचारी समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित चार मरीजों में एक पांच वर्षीय बालक भी शामिल है।
इस तरह से जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 96 जा पहुंची है। सोमवार को दो संक्रमित मरीज मां-बेटी स्वस्थ्य हुए। वहीं अब जिले में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 58 हो चुकी है। जबकि एक्टिव केस बिधूना पंचायत के दो सफाई कर्मी समेत चार पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 37 हैं।