फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Up: फर्रूखाबाद में कोरोना के पांच नए मरीज मिले, एक का दिल्ली में चल रहा कैंसर का इलाज

Mon, 22 Jun 2020 03:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। फर्रुखाबाद के मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी 30 वर्षीय युवक दिल्ली से 15 जून को वापस आया था। उसे 17 जून को कानपुर जाकर कोरोना जांच के लिए नमूना दिया था।
विज्ञापन


21 जून की रात को आई रिपोर्ट में युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य टीम ने उसे बरौन स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा इसी मोहल्ले के 51 वर्षीय कैंसर पीड़ित व्यक्ति के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह दिल्ली में इलाज करा रहे हैं। उनकी जांच वहीं हुई थी।

इसके आलवा शहर के मोहल्ला छावनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसी के मोहल्ले के 32 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनके नमूने सचल टीम ने 19 जून को लिए थे। अब जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 106 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें