कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कन्नौज जिले में बुधवार को पांच और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये सभी लोग मुंबई से लौटे थे।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव में चार छिबरामऊ के बिरातिया और एक उमर्दा के गुरौली गांव का रहने वाला है। जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन समेत स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।