फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Up: हरदोई में सगे भाई-बहन समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, इलाके किए गए सील

Sun, 07 Jun 2020 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पूर्व में संक्रमित पाए गए युवक की पत्नी भी शामिल है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिली महिला के दो बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाया गया एक युवक लखनऊ केजीएमसी में भर्ती है और वही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


सके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 112 हो गई है और एक्टिव केसों की संख्या 76 हो गई है। रविवार को लखनऊ मेडिकल कालेज से दोपहर बाद जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक चार और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। टडिय़ावां विकास खंड के ग्राम जगरौली निवासी 24 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।

उक्त महिला का 25 वर्षीय पति बीते गुरुवार की रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला था। उक्त दंपती अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ दिल्ली से 21 मई को ट्रेन और रोडवेज बस से हरदोई आए थे और इन्हें राजकीय कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौना निवासी 14 वर्षीय किशोरी और उसका नौ वर्षीय भाई भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनकी मां (46 वर्षीय) बीती तीन जून को कोरोना पॉजिटिव पाई जा चुकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उक्त महिला अपने एक पुत्र दो पुत्री हैं। 65 वर्षीय सास और अपने दो बच्चों के साथ 30 मई की सुबह रोडवेज बस से आई थी। 30 मई को ही बिलग्राम के रामबेटी कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया था। महिला का पति भी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक प्लास्टिक कंपनी में काम करता था, लेकिन तीन माह पहले ही अपनी बड़ी पुत्री को बीएससी के पेपर दिलाने के लिए गांव वापस आ गया था।

अहिरोरी विकास खंड के ग्राम नारापुरवा निवासी 27 वर्षीय महिला को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ 30 मई को ट्रेन से लखनऊ और 31 मई को रोडवेज बस से हरदोई पहुंची थी। हरदोई पहुंचते ही उसे परिवार सहित राजकीय कृषि महाविद्यालय में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था। पूरा परिवार दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहता था।

लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती युवक भी मिला संक्रमित
लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती हरियावां विकास खंड के ग्राम भदेउरा निवासी 34 वर्षीय युवक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उक्त युवक का नमूना जांच के लिए 30 मई को लिया गया था और 31 मई को आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया था। विभागीय सूत्र बताते हैं कि अब उसका ब्योरा मेडिकल कालेज ने हरदोई कोविड-19 के पोर्टल पर डाला है और इसीलिए संक्रमितों की संख्या रविवार को पांच हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें