फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus update: फर्रुखाबाद में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, मुंबई से आया था युवक

Sat, 09 May 2020 03:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
युवक को लेने घर पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। शमसाबाद कस्बा के मोहल्ला मीरादरवाजा निवासी युवक मुंबई में एक शॉपिंग स्टोर में काम करता था। वह 7 मई को टेंपो से वापस आया था। उसके साथ कन्नौज का एक युवक और कमालगंज के गांव सरायमेंदा निवासी दो युवक आए थे।
विज्ञापन


इन्हीं दोनों युवकों का टेंपो था। मीरादरवाजा में युवक को मिशन अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। वहां उसका नमूना जांच को भेजा गया था। इसके बाद उसे शमसाबाद के बाबा रामरक्षपाल अन्नपूर्णा देवी इंटर कॉलेज में क्वारंटीन के लिए शिफ्ट कर दिया गया था।

शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही हड़कंप मच गया। एसडीएम, सीओ व डाक्टरों की टीम बाबा रामरक्षपाल अन्नपूर्णा देवी इंटर कॉलेज पहुंची तो पता चला कि युवक वहां से चला गया है। इस पर टीम उसके घर पहुंची तो युवक वहां मिल गया।
विज्ञापन


उसे एंबुलेंस से कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। पूरे शमसाबाद को सील कर दिया गया है। वहां किसी को भी न अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को बाहर। युवक के घर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उसके साथ आए युवकों व उसके संपर्क में आए लोगों के भी नमूने लिए जाएंगे। फर्रुखाबाद में यह पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें