फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In UP: कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी ने लगाई फांसी

Sun, 02 Aug 2020 03:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कानपुर नगर में तैनात बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) ने उन्नाव स्थित अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्नाव के मोहल्ला कल्याणी निवासी सुरेश चंद्र वर्मा (52) कानपुर में बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


उनके पास सदर बाजार का भी अतिरिक्त कार्यभार था। बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्होंने कानपुर उर्सला अस्पताल में जांच कराई थी। शनिवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इसकी सूचना दी गई।

इससे परेशान बीईओ ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने शव को फंदे से लटका देख उन्हें नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें