फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: जालौन, कन्नौज में कोरोना से एक-एक मौत, कानपुर के आसपास 46 संक्रमित और मिले

Tue, 16 Jun 2020 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- जालौन में दिल्ली में गाड़ी चलाने वाले की झांसी में मौत, तीन और संक्रमित
- कन्नौज में निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव
- हमीरपुर में 13, हरदोई में 10, उन्नाव, औरैया में 5-5, फतेहपुर में दो संक्रमित
- इटावा में गर्भवती समेत चार, फर्रुखाबाद में तीन और चित्रकूट में एक संक्रमित
विज्ञापन
कानपुर के आसपास 46 संक्रमित और मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनलॉक के बाद बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार थमने का जहां नाम नहीं ले रही, वहीं अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। बुंदेलखंड के जालौन में एक प्रवासी और कन्नौज में दिल्ली के सिक्योरिटी गार्ड की कोरोना से मौत हो गई, वहीं हमीरपुर में सोमवार को 13 कोरोना संक्रमित और मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा हरदोई में दस, उन्नाव और औरैया में पांच-पांच, इटावा में गर्भवती समेत चार, जालौन में तीन, फर्रुखाबाद में तीन, फतेहपुर में दो और चित्रकूट में एक संक्रमित और मिला। अधिकतर संक्रमितों में प्रवासी शामिल हैं। जालौन में दिल्ली में गाड़ी चलाने वाले एक संक्रमित की झांसी में मौत हो गई, जबकि तीन संक्रमित और मिले।

तीनों संक्रमित कोंच के गोखले नगर के रहने वाले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 110 हो गई, जिसमें 60 एक्टिव केस हैं। हमीरपुर में सोमवार को राठ के अटगांव गांव में पांच दिन पहले दिल्ली से लौटे छह प्रवासी मजदूर, सरीला के इंदरपुरा गांव में प्रवासी दंपति, कुरारा में नहरियापार मोहल्ले में दो प्रवासी, मंगलपुर में प्रवासी मां-बेटे और सिकरोढ़ी में प्रवासी युवक संक्रमित मिला।
विज्ञापन


जिले में संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। हरदोई में भी 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में पूर्व में संक्रमित दंपति के तीन बच्चे भी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 160 हो गई। उन्नाव में भी तीन प्रवासियों समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

संक्रमितों में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में तैनात वार्ड ब्वॉय भी शामिल है। औरैया में पिता-पुत्री समेत पांच लोग संक्रमित मिले। पिता-पुत्री बाबरपुर, जबकि दो अछल्दा और एक गोपालपुर सहार में संक्रमित मिले। जिले में अब पॉजिटिव केस 65 हो गए हैं।

कन्नौज में दिल्ली में रहने वाले निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिर्व आई। गार्ड दिल्ली में छत से गिरने के बाद बाद घायल हो गया था और 12 जून को कार से घर लाते समय हालत बिगड़ने पर चचेरे भाई ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।

14 जून को उसकी मौत के बाद सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिर्व आई। इसके अलावा चार अन्य पॉजिटिव मिले। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 152 पहुंच गई, जिसमें 87 एक्टिव केस हैं। इटावा में भी एक गर्भवती महिला और दिल्ली से लौटे तीन प्रवासी मजदूर संक्रमित मिले।

अब जिले में संक्रमितों की संख्या 130 पहुंच गई है। फर्रुखाबाद में महिला, बच्चे समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 74 पहुंच गई, जिसमें 68 प्रवासी हैं। फतेहपुर में एक प्रवासी और एक महिला कोरोना संक्रमित मिले। यहां अब संक्रमितों की संख्या 99 हो गई। चित्रकूट में भी छह जून को नोएडा से लौटा एक प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें