यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। कन्नौज जिले में रविवार को 39 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 442 हो गई है। कन्नौज में कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
एक दिन में कोरोना के 39 मरीज बढ़ने से हड़कंप मच गया। जिले में 301 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 138 लोगों का इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमितों में 195 प्रवासी शामिल हैं।