उन्नाव में 21 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्नाव जिले में कोरोना से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका के परिवार के आठ सदस्य सहित 21 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 11 महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी भी शामिल हैं। नवाबगंज ब्लॉक के आशाखेड़ा निवासी 62 वर्षीय वृद्धा 22 मार्च को रैंडम जांच में संक्रमित मिली थी।
अस्पताल में भर्ती होने के बजाए वह लखनऊ निवासी बेटी के घर चली गई थी। हालत बिगड़ने पर दो दिन पहले परिजनों ने उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार रात उसकी मौत हो गई। कांटेक्ट ट्रेसिंग में मृतका के घर के आठ सदस्य संक्रमित मिले हैं। एन्टीजन जांच में अलग-अलग स्थानों पर 13 और संक्रमित मिले हैं। इसमें 11 प्रवासी शामिल हैं।