जालौन में सात कैदी समेत 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में सोमवार को 11 और कोरोना पॉजिटिव निकले। नए मरीजों में तीन शहर के हैं, एक कालपी का और 7 जेल के हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रिमतों की संख्या बढ़कर 315 हो गई है। इनमें 9 की मौत हो चुकी है। 221 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में 85 एक्टिव केस हैं।
जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट में एक व्यक्ति राजेंद्रनगर उरई का है। एक व्यक्ति नया रामनगर का है वहीं एक महिला इंदिरानगर की है। एक व्यक्ति कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा का निवासी है। इसके अलावा पूल टेस्टिंग में जिला जेल के सात कैदी भी पॉजिटिव मिले हैं।
रविवार को 29 कैदी पॉजिटिव निकले थे। जेल में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। सीएमओ अल्पना बरतरिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के रहने वाले लोगों के सैम्पल लिये जा रहे हैं। इसके अलावा मोहल्लों को सैनेटाइज कराया जा रहा है। जेल प्रशासन भी संक्रमण रोकने का हर संभव प्रयास कर रहा है।