फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Kanpur: बढ़ रहा कोरोना का खतरा, तीन और नए संक्रमित मिले

Sun, 09 Apr 2023 09:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण हों तो तुरंत अपने को आइसोलेट कर अपनी जांच करा ले। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि बाहर से आने-जाने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना का फैलाव ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ रहा है। नगरीय क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। घाटमपुर में एक युवक और पतारा में एक युवती की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। आजादनगर में एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव है। घाटमपुर में तीन दिन के अंदर दो संक्रमित मिले हैं। कोविड पोर्टल पर अभी तक नगर से 18 संक्रमित केस अपडेट किए गए हैं।

विज्ञापन


घाटमपुर ब्लाॅक के राहा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय युवक और पतारा ब्लाक के बरौली की 25 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। एंटीजन टेस्ट में ये संक्रमित मिले हैं। सभी रोगियों में खांसी, जुकाम, बुखार, गले में संक्रमण आदि लक्षण रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इनका हिस्ट्री ली। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण हों तो तुरंत अपने को आइसोलेट कर अपनी जांच करा ले। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि बाहर से आने-जाने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें नजर रख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें