फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in kanpur: कोरोना से सात और मौतें, 54 नए संक्रमित, एक्टिव केस 1552

Sat, 25 Jul 2020 12:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित सात और मरीजों की शुक्रवार को मौत हो गई। साथ ही 54 नए संक्रमित मिले। संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 163 हो गई है। संक्रमित मरीजों में चार नवजात, हैलट के दो कर्मचारी और उर्सला की एक कर्मचारी शामिल है। शहर में अब तक कुल 3362 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 1648 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 1552 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


हैलट में नवाबगंज निवासी 68 वर्षीय संक्रमित वृद्ध, सर्वोदय नगर की 55 वर्षीय महिला, गोविंदनगर के 69 वर्षीय वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी तरह रतनलाल नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की एक निजी अस्पताल, केशव नगर के 63 वर्षीय और शास्त्रीनगर के 51 वर्षीय मरीज की मौत कांशीराम अस्पताल में हुई। शुक्रवार रात उर्सला अस्पताल में इलाज के दौरान ग्वालटोली निवासी 80 वर्षीय मरीज की भी मौत हो गई। सीएमओ के अनुसार इन मरीजों में से कुछ को निमोनिया, सेप्टीसीमिया, शुगर, हाइपरटेंशन आदि बीमारियां भी थीं।

नए संक्रमितों में स्वरूप नगर, तिलक नगर, अशोक नगर, आरके नगर, आजाद नगर, यशोदा नगर, श्याम नगर, हर्ष नगर, उद्योग नगर, जूही, नौबस्ता, जाजमऊ, कुली बाजार, पी रोड, आवास विकास, सिविल लाइंस, कछियाना, घसियारी मंडी, मनीराम बगिया, अनवरगंज, बंगाली मोहाल, लाल कॉलोनी, कल्याणपुर, गड़रिया मोहाल, दर्शनपुरवा, हंसपुरम, लाल बंगला, घंटाघर, सूटरगंज, शास्त्रीनगर, पनकी, चकेरी, काकादेव, गांधीनगर, बर्रा, अर्मापुर, मसवानपुर, बाबूपुरवा, सतबरी आदि इलाकों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


एक साल से कम के तीन नवजात संक्रमित    
जो चार नवजात संक्रमित मिले हैं, उनमें से तीन की उम्र एक साल से भी कम है। जबकि चौथा एक साल का है। इनमें से दो मैटरनिटी के कोविड-19 और दो अन्य एनआईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, हैलट के कुल संक्रमित कर्मियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उर्सला अस्पताल की एक आया में संक्रमण की पुष्टि हुई। उसे हैलट स्थित मैटरनिटी विंग में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें