फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Kanpur: कोरोना से अधेड़ की मौत के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सील किया गया पूरा इलाका

Sat, 06 Jun 2020 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना से अधेड़ की मौत के बाद सील किया गया इलाका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में शनिवार को दो नए हॉटस्पॉट बनाए गए। इसमें ग्वालटोली का अहिराना और शिवराजपुर का जमौली गांव शामिल हैं। अहिराना निवासी मरीज की शनिवार तड़के मौत हो गई थी, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जमौली में भी एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


लिहाजा दोनों क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। ग्वालटोली इंस्पेक्टर विजय शंकर पांडेय ने बताया कि सात दिन पहले ग्वालटोली के अहिराना निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग को तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया था। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई। वहीं दोपहर में उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस कारण अहिराना इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। मरीज के संपर्क में आए 29 लोगों को क्वॉरंटीन किया गया है।
विज्ञापन


जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। उधर, शिवराजपुर के जमौली गांव में भी पहला केस मिला। एसपी ग्रामीण ने बताया कि प्रवासी मजदूर में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसके परिवारीजनों को क्वॉरंटीन कर दिया गया है। इलाका सील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें