फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: संगीत सीखने गए थे, मुंबई में हो गया कोरोना, नोएडा, गाजियाबाद से लौटेने वाले भी संक्रमित

Sat, 30 May 2020 08:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नई बस्ती, बर्रा का 20 साल का युवक मुंबई में संगीत की शिक्षा लेने गया था। गुरु के निधन के बाद युवक 22 मई को शहर लौट आया। आशंका है कि लौटने के दौरान ही वह संक्रमित हो गया। जांच के बाद वह पॉजिटिव आ गया। इसी तरह नोएडा से लौटे दंपति और गाजियाबाद के पास साहिबाबाद की फल मंडी से लौटे चाचा-भतीजी भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


इन सभी को सफर के दौरान संक्रमण मिलने की आशंका है। बर्रा के युवक के शरीर में वैसे कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, फिर भी वह मुंबई से लौटने के बाद खुद को होम क्वॉरंटीन किए था। उसका सैंपल 27 मई को लिया गया। 28 मई की रात उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसे रामा में भर्ती किया गया है।

इसी तरह लक्ष्मी पुरवा की 52 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला को उनकी बहू की बहन से संक्रमण मिला। संक्रमित युवती अपनी बहन के ससुराल मिलने आया करती थी। कुछ दिन पहले वह कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसी तरह नोएडा की एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले कल्याणपुर के पति-पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


उनका सैंपल सीएचसी कल्याणपुर में लिया गया था। उन्हें पता ही नहीं चला और नोएडा से शहर आते वक्त संक्रमण मिल गया। इसी तरह गाजियाबाद के पास साहिबाबाद की फलमंडी से आए 30 वर्षीय युवक और उसकी चार साल की भतीजी की रिपोर्ट भी केजीएमयू से कोरोना पॉजीटिव आई है। गाजियाबाद से आने में कहीं उन्हें संक्रमण मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें