फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायूसी : सैलरी, प्रमोशन निगल गया कोरोना, संक्रमण के दोबारा बढ़ने से नौकरीपेशा वर्ग परेशान, कंपनियां नहीं कर रहीं नई नियुक्तियां

Thu, 08 Apr 2021 11:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरोना ने नौकरीपेशा वर्ग को परेशान कर रखा है। बीते साल आधे वेतन पर काम करने वालों को अभी तक पूरी सैलरी मिलनी शुरू भी नहीं हुई थी कि दोबारा बढ़ते संक्रमण से कंपनियों-निजी स्कूलों आदि ने फिर से आधे वेतन पर काम करने की शर्त रख दी है।
विज्ञापन


नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है, फिर भी छोटी-बड़ी कोई भी कंपनी नई नियुक्तियां नहीं कर रही हैं। लिंकिंग जॉब्स के सीईओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसका असर नौकरीपेशा वर्ग पर दिखने लगा है।

स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट, टूर-ट्रैवल के अलावा आईटी क्षेत्र में नई नौकरियों की हायरिंग बंद या सीमित कर दी गई है। स्कूल-कॉलेजों के ड्राइवरों को हटाकर सिक्योरिटी में शिफ्ट किया जा रहा है। पहले सैलरी 18 हजार थी, अब 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी उत्पादन क्षेत्र में कोरोना का असर नहीं है लेकिन लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगा तो इस क्षेत्र में भी परेशानी दिख सकती है। सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि कोविड के चलते अभी भी बड़ी-बड़ी कंपनियां नई नियुक्तियां नहीं कर रही हैं। कुछ छोटी कंपनियां ही आ रही हैं। आचार संहिता के बाद जो निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार रोजगार मेला लगाया जाएगा।

केस एक: निराला नगर निवासी अमिता मिश्रा साकेत नगर के एक निजी स्कूल में सालों से पढ़ा रही हैं। पिछले साल कोरोना के चलते पहले ऑनलाइन कक्षाएं लीं और बाद में स्कूल खुलने पर वहां जाकर भी पढ़ाया था। इनको लॉकडाउन के दौरान से आधा वेतन मिल रहा था। हर महीने आश्वासन मिलता था कि अगले महीने से पूरी सैलरी मिलने लगेगी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद फिर से आधे वेतन में काम करने का कहा जा रहा है। 

केस दो: आचार्य नगर निवासी ऋषि कुमार द्विवेदी एक निजी कंपनी में सेल्स में अच्छे पद पर कार्यरत हैं। इनका प्रमोशन दो साल से प्रस्तावित था। पिछले साल कोरोना के चलते प्रमोशन नहीं मिल पाया था। अब कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कंपनी ने प्रमोशन आगे के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें