फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Kanpur: रोगी को सीधे रिपोर्ट दी तो निजी पैथालॉजी पर होगी एफआईआर

Sat, 25 Jul 2020 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर में निजी पैथालॉजी संचालक किसी को सीधे कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं सौंपेंगे। पहले उन्हें सीएमओ कार्यालय को सूचना देनी होगी। इसकी अनदेखी पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कोरोना मृत्यु दर घटाने की व्यवस्था के तहत यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीएमओ कार्यालय एंबुलेंस भेजकर रोगी को नर्सिंगहोम से कोविड अस्पताल में भर्ती कराएगा। इसके साथ ही कोई नर्सिंगहोम रात-बिरात बिना सूचना दिए किसी मरीज को रेफर नहीं करेगा। इसके चलते रोगी भर्ती होने के लिए भटकते रहते हैं और स्वास्थ्य विभाग को खबर नहीं रहती।

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने शुक्रवार को कोरोना जांच करने वाली दो निजी पैथालॉजी संचालकों के साथ बैठक की। शनिवार को अन्य पैथालॉजी संचालकों को भी बुलाया जाएगा। पैथालॉजी से सीधे संक्रमितों को रिपोर्ट मिलने से वह घबराकर किसी भी नर्सिंगहोम में भर्ती हो जाते हैं।
विज्ञापन


जब उनकी तबीयत बिगड़ती है तो नर्सिंगहोम उन्हें रेफर कर देते हैं। इलाज में देेरी से ही मृत्यु दर बढ़ रही है। सीएमओ ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत पैथालॉजी को विभाग के अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह और रात में डॉ. आदेश श्रीवास्तव को सूचना देनी होगी। इसके बाद वे एंबुलेंस भेजकर रोगी को भर्ती करवाएंगे। इससे रोगी को तुरंत बेड मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें