कानपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। सोमवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 195 हो गई है। कानपुर में अब तक नौ कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
अब तक नौ पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों के ध्यान में रखते हुए कानपुर में 26 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं।