फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Kanpur: 24 घंटे के अंदर 28 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 367

Fri, 29 May 2020 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में शुक्रवार को कोरोना के 15 नए रोगी मिले हैं। इसके साथ ही 24 घंटे के अंदर 28 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और केेजीएमयू लखनऊ की लैब से इन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि शुक्रवार को अकेले डिप्टी पड़ाव क्षेत्र से कोरोना के सात संक्रमित मिले हैं। यहां पहले मिल चुके रोगियों से ये संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा बिठूर के ईश्वरीगंज, सिंहपुर की एक प्रवासी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।

यह संक्रमण का नया क्षेत्र है। संक्रमितों को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शहर में अब कुल संक्रमितों की संख्या 367 हो चुकी है। शुक्रवार को कोविड लैब की रिपोर्ट में डिप्टी पड़ाव की 15 वर्षीय लड़की में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उसके पिता भी पहले पॉजिटिव आ चुके हैं और अस्पताल में हैं। इसके अलावा इसी क्षेत्र के 60 वर्षीय बुजुर्ग, 39 वर्षीय महिला, 14 साल के किशोर, 10 साल की बच्ची, 59 साल के बुजुर्ग और 50 साल की महिला पॉजिटिव मिली हैं।

ईश्वरीगंज की प्रवासी युवती (27) कुछ दिन पहले अहमदाबाद से लौटी है। हलीम कंपाउंड, सीसामऊ की 40 वर्षीय महिला प्राइवेट लैब की जांच में संक्रमित मिली है। इसके अलावा बर्रा के 43 वर्षीय पुरुष, फत्तेपुर (ककवन) की 26 वर्षीय युवती है।

गोविंदनगर के 33 वर्षीय युवक और नई बस्ती, कैंट के 27 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्राइवेट लैब से साकेत नगर की 50 वर्षीय महिला के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। वहीं, खलासी लाइन के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती गुजैनी आई ब्लाक की महिला (34) को भी प्राइवेट लैब से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बुजुर्ग में कोरोना
कुछ दिन पहले बगाही में रहने वाले बुजुर्ग की तबियत खराब होने पर परिजनों ने हैलेट में भर्ती कराया था। हैलेट में बुजुर्ग की जांच हुई थी। बाद में वह हैलेट से भाग निकला था। इसके बाद बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया। बुजुर्ग को तलाश कर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें