कानपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। कानपुर में रविवार देर रात आई रिपोर्ट में 6 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें 2 सिपाही और एक महिला पत्रकार भी शामिल है। अब तक 9 पुलिसकर्मी और 2 पत्रकार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कानपुर में अब कोरोना संंक्रमितों की संख्या 193 पहुंच गई है।
रविवार दोपहर में 20 और नए मामले सामने आए थे। जिसमें 20 में से 13 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 193 हो गई है।
नए कोरोना पॉजिटिव 20 मामलों में 10 केस मुन्नापुरवा और 10 केस कर्नलगंज से सामने आए हैं। बताते चलें कि कानपुर में एक्टिव केस की संख्या 175 हो गई है। अब तक नौ कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। शहर में अब तक तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।