ताली बजाकर कोरोना से ठीक हुए लोगों को किया विदा
- फोटो : amar ujala
कानपुर में कोरोना से जंग जीतने वाले 15 रोगियों को हैलट के कोविड अस्पताल से सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाकर इन्हें विदा किया। डिस्चार्ज होने वाले लोग कुली बाजार के रहने वाले हैं।
कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या अब 34 हो गई है। जाते वक्त 74 साल के एक बुजुर्ग और 13 साल की एक किशोरी ने खुशी जताई। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि दूसरी बार लगातार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर 15 रोगियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें नाश्ता पानी देकर भेजा गया। हैलट से रोगी आईडीएच गए। वहां से अपनी सहूलियत के लिहाज से घर जाएंगे।