कन्नौज में कोरोना के दो और मरीज बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कन्नौज जिले में शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
सीएमओ कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कन्नौज जिले में कुल 30 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। जिसमें 22 एक्टिव केस हैं, जबकि आठ ठीक होकर घर जा चुके हैं।