फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सेक्टर प्रमुख की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, 50 हजार की नगदी जली

विज्ञापन
दुर्घना के बाद जली बाइक देखते मकरंदनगर चौकी प्रभारी - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बहन से उधार लिए 50 हजार रुपये देने बेवर जा रहे भाजपा सेक्टर प्रमुख की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक जीटी रोड पर घिसटने से आग लग गई। इससे डिकी में रखे 50 हजार रुपये जल गए। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के दंदौराखुर्द निवासी जितेंद्र सिंह भाजपा के सेक्टर प्रमुख हैं। एक साल पहले मैनपुरी के बेवर में रहने वाली बहन से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। यह शुक्रवार को रुपये पहुंचाने बेवर के लिए निकले। सुबह करीब 11 बजे के बाद जीटी रोड स्थित राजकीय पुरातत्व संग्रहालय के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। यह उछलकर दूर जाकर गिरे। बाइक जीटी रोड पर दूर तक घिसटती रही। इससे बाइक में आग लग गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। पीड़ित परिवार ने मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें