फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: कन्नौज में कोरोना के 13 मरीज और बढ़े, संक्रमितों की संख्या 145 हुई

Sat, 13 Jun 2020 01:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में कोरोना के 13 मरीज और बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को कन्नौज जिले में कोरोना के 13 मरीज और बढ़ गए। इसमें सबसे अधिक 10 कोरोना संक्रमित सदर ब्लाक क्षेत्र के हैं, जबकि ब्लाक छिबरामऊ, उमर्दा व तालग्राम में एक-एक पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने टीम बनाकर संक्रमितों की तलाश शुरू की। टीम बनाकर संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। नए हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सील कर घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

जिले में अब तक 145 केस मिल चुके हैं। जिनमें 93 एक्टिव केस हैं। 52 मरीज ठीक हो चुके हैं।  लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें