उत्तर प्रदेश के जालौन में एक और मरीज में कोरोना की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जालौन में कोरोना का चौथा संक्रमित व्यक्ति जांच रिपोर्ट में सामने आया है। बुधवार को भेजे 61 सैंपल में से 60 की रिपोर्ट निगेटिव और एक की पॉजिटिव आई है। 32 वर्षीय चौथा संक्रमित कन्फैक्शनरी दुकानदार है और किडनी की बीमारी से भी पीड़ित है।
डायलिसिस कराने की मांग पर जांच को भेजे गए सैंपल में संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि सबसे पहले जिला अस्पताल के डाक्टर को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डॉक्टर की पत्नी भी संक्रमित पाई गई थी।