फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: जालौन में चौथा कोरोना पॉजिटिव मिला, संपर्क में आए लोगों के लिए गए सैंपल

Fri, 01 May 2020 06:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक और मरीज में कोरोना की पुष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जालौन में कोरोना का चौथा संक्रमित व्यक्ति जांच रिपोर्ट में सामने आया है। बुधवार को भेजे 61 सैंपल में से 60 की रिपोर्ट निगेटिव और एक की पॉजिटिव आई है। 32 वर्षीय चौथा संक्रमित कन्फैक्शनरी दुकानदार है और किडनी की बीमारी से भी पीड़ित है। 
विज्ञापन


डायलिसिस कराने की मांग पर जांच को भेजे गए सैंपल में संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि सबसे पहले जिला अस्पताल के डाक्टर को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डॉक्टर की पत्नी भी संक्रमित पाई गई थी।
विज्ञापन

इसके एक दिन बाद ही जिला अस्पताल के सामने स्थित एक नर्सिंगहोम के ओटी मैनेजर में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया था। 28 अप्रैल को ही चौथे संक्रमित ने डीएम को बताया था कि वह किडनी की बीमारी से पीड़ित है और उसे डायलिसिस कराने की अनुमति प्रदान की जाए।

इस पर डीएम ने 29 अप्रैल को 61 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसमें उक्त कन्फैक्शनरी दुकानदार समेत 18 डायलिसिस वाले मरीज भी शामिल थे। सभी की रिपोर्ट शुक्रवार की सुबह आई, जिसमें एक डायलिसिस का मरीज पाजिटिव पाया गया। 

सीएमओ अल्पना बरतरिया ने बताया कि उक्त चौथे संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों (मोहल्ले के लोग व नाते रिश्तेदार) के भी सैंपल शुक्रवार की देर शाम तक लिए जा रहे हैं। जिन्हें जांच के लिए झांसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें