यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को हरदोई जिले में कोरोना के सात और मरीज बढ़ गए। हरदोई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 119 हो गई है जिनमें 80 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
पॉजिटिव मिले सात में से छह लोग एक ही परिवार के हैं। उक्त परिवार का एक व्यक्ति बीती पांच जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और वह लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। संक्रमित व्यक्ति की पत्नी, पुत्री, पुत्र, भाई, बहन और भतीजा पॉजिटिव मिला है।