डीएम ने किया क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हरदोई के बिलग्राम कस्बे में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गुरुवार को रामबेटी देव नारायण वाजपेई महाविद्यालय बिलग्राम में संचालित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्बे के मां प्रेमा मैरिज लॉन में संचालित सामुदायिक रसोई का भी जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि क्वारंटीन सेंटर के हर कमरे में पानी का घड़ा रखवा जाए, ताकि श्रमिकों को बार-बार कमरे से बाहर न निकलना पड़े। बिलग्राम में संचालित क्वारंटीन सेंटर में रुके श्रमिकों के बारे में डीएम पुलकित खरे ने बिलग्राम एसडीएम कपिल देव यादव से विस्तार से जानकारी ली।