फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: हरदोई में दो मरीजों ने कोरोना को दी मात, जिला कोरोना मुक्त

Wed, 22 Apr 2020 02:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में दो मरीजों ने कोरोना को दी मात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के हरदोई जिले में दो कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। दोनों मरीजों का इलाज सीतापुर जनपद के खैराबाद में चल रहा था। इलाज के बाद दोनों की दो बार जांच कराई गई। जिसमें दोनों बार  रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले को कोरोना मुक्त बताया है।

सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि दोनों मरीजों को मंगलवार को सीतापुर से यहां हरदोई भेज दिया गया है। दोनों कोरोना वायरस से मुक्त हैं। अभी दोनों को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखा गया है। दोनों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें