हरदोई में दो मरीजों ने कोरोना को दी मात
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में दो कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। दोनों मरीजों का इलाज सीतापुर जनपद के खैराबाद में चल रहा था। इलाज के बाद दोनों की दो बार जांच कराई गई। जिसमें दोनों बार रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले को कोरोना मुक्त बताया है।
सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि दोनों मरीजों को मंगलवार को सीतापुर से यहां हरदोई भेज दिया गया है। दोनों कोरोना वायरस से मुक्त हैं। अभी दोनों को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखा गया है। दोनों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है।