उत्तर प्रदेश के इटावा में मंगलवार को कोरोना बम फूट गया। गुजरात से लौटी दो साल की बच्ची समेत 15 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 19 पहुंच गई है। इसमें दो ठीक हो चुके है। मंगलवार सुबह महेवा ब्लाक के गांव उरेंग ओर पहाड़पुर से एक एक वयक्ति पॉजिटिव निकला।
इसके साथ ही अधिकारी और स्वास्थ्य टीमें गांवो में पहुंच गई। दोनो पॉजिटिव को सैफई चिकित्सा विवि भेजा गया। पहाड़पुर गांव में मिले पॉजिटिव की पत्नी दो बेटियों, मौसी और तीन अन्य लोगो को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर सैम्पल लिए गए हैं।