फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 13 लोगों के सैंपल जांच को भेजे, परिजन क्वारंटीन

Fri, 08 May 2020 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया में गुरुवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिरकुआ गांव के संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। साथ ही चिरकुआ के संक्रमित मरीज के 15 परिजनों को फिलहाल क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


इन 13 लोगों के सैंपल शुक्रवार को भेजे जाएंगे। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि इंदौर से आकर उमरैन गांव में रुकने वाले चिरकुआ मरीज के संपर्क में आने वाले एक व्यक्ति (बाल काटने वाला नाई), एक पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य विभाग के तीन लोगों समेत 13 लोगों जांच सैंपल गुरुवार को लखनऊ भेजे हैं।

इसके अलावा चिरकुआ गांव के संक्रमित मरीज के परिवार के 15 लोगों को क्वारंटीन किया है, इनके सैंपल शुक्रवार को भेजे जाएंगे। बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को लगातार खोजा जा रहा है।
विज्ञापन


जिसमें एक व्यक्ति का पता चलने पर उसका सैंपल लिया गया है। बताया कि उसके साथ स्वास्थ्य विभाग, पुलिसकर्मी के अलावा बाहर से आने वाले लोगों का भी सैंपल लिया गया है। बताया कि गुरुवार को जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं उन्हें गुलाब सिंह लॉ कालेज में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें