उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में चार और कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए। यह सभी एक ही परिवार से हैं। अब कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। यह संक्रमित मरीज हालेपुर गांव व दिबियापुर के हैं। यह सभी अपने परिवार के एक व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए थे और तिर्वा अस्पताल में भर्ती थे।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि विशेष एंबुलेंस से इन सबको औरैया लाया जाएगा। एंबुलेंस को रवाना किया गया है। रात तक तिर्वा से आने की संभावना है। जिले में अब कंफर्म केस तीन रह गए हैं। इधर 60 प्रवासी मजदूरों समेत छह रेंडम सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है, सभी की निगेटिव रिपोर्ट आई है। पांच अप्रैल को पारस अस्पताल आगरा से अपनी मैनपुरी निवासी बहन का इलाज कराकर लौटे थे।
17 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए अजीतमल के हालेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में आने से छोटे भाई की पत्नी, मां, दिबियापुर निवासी बहन व भांजा (मैनपुरी निवासी बहन की लड़का) भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इन सभी को तिर्वा कन्नौज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं। जिस पर कन्नौज प्रशासन की सूचना पर औरैया जिला प्रशासन इन मरीजों को वापस लाने के लिए एंबुलेंस को भेज रहा है।