फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: औरैया के एक युवक में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 16 हुई

Tue, 05 May 2020 02:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक युवक में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इंदौर में रहकर चना नमकीन का काम करने वाले एक और युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक इंदौर से लौटे संक्रमित मरीज का साला है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल की रात तीन लोग इंदौर और दो लोग अहमदाबाद से आए थे।
विज्ञापन


इनमें से एक युवक उमरैन (एरवाकटरा) में अपनी बहन के यहां रुक गया था, शेष चार लोग रम्पुरा (एरवाकटरा) गांव पहुंचे थे। जिसमें से दो लोग पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों पॉजिटिव मरीजों के बताने पर इस तीसरे युवक को 3 मई को पुलिस ने हिंदूपुर (बिधूना) गांव से पकड़ कर क्वारंटीन किया था।

युवक की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मरीज को तिर्वा कन्नौज भेजा जा रहा है। यह पॉजिटिव मरीज चिरकुआ (बिधूना) का रहने वाला है। इस नए केस को मिलाकर एक्टिव केस कुल 9 हो गए हैं। औरैया में अब कोरोना संदिग्धों की संख्या 16 हो गई है। जिसमें सात मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें