फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना से मौतों का आंकड़ा पहुंचा 800 पर, दो लोगों ने तोड़ा दम, 19 नए संक्रमित

Sat, 12 Dec 2020 09:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना से शुक्रवार को दो और मरीजों की मौत हो गई। 19 नए संक्रमित मिले। संक्रमण से दम तोड़ने वालों की संख्या अब 800 हो गई है। कुल संक्रमित 31380 और इनमें से 29844 मरीज अस्पतालों और होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 736 हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज निवासी 70 वर्षीय वृद्ध और नौबस्ता निवासी 78 साल के वृद्ध की मौत हैलट में हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नवाबगंज के वृद्ध को डायबिटीज, हाइपरटेंशन और नौबस्ता के वृद्ध मरीज को हार्ट डिसीज भी थी। नए मिले संक्रमितों में खाड़ेपुर, केशवपुरम, बर्रा, हरजेंदर नगर, रूमा, फूलबाग, आनंदपुरी, किदवई नगर, कौशलपुरी, दर्शनपुरवा, शारदा नगर, इंद्रा नगर, सिविल लाइंस, विनायकपुर, कल्याणपुर आदि इलाकों के रहने वाले हैं। 

उधर, 91 और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। इनमें 18 मरीज अस्पतालों तथा 73 संक्रमित होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए। अब तक अस्पतालों में 8200 और होम आइसोलेशन में 21644 रोगी ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 3477 संदिग्धों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें