फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हैलट में स्पेशलिस्ट क्लीनिकों में कोविड स्टेट्स बाधा, क्लीनिकों के न चलने से रोगी परेशान

Tue, 16 Feb 2021 11:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर हैलट में कोरोना रोगियों की संख्या शून्य है लेकिन अभी भी अस्पताल में थायराइड, स्पोर्टस इंजरी, लीवर और दूसरे विशेषज्ञों की क्लीनिक शुरू नहीं हो पाई है। कोविड स्टेट्स बाधा बना हुआ है। सभी विभागों की नियंत्रित ओपीडी शुरू की गई है।
विज्ञापन


स्पेशलिस्ट क्लीनिक न चलने से रोगी परेशान घूम रहे हैं। हैलट में थायराइड क्लीनिक की प्रभारी उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि हैं। लीवर क्लीनिक के प्रभारी डॉ. विनय कुमार हैं। डायबिटीज क्लीनिक डॉ. सौरभ अग्रवाल तथा नेफ्रोलॉजी के प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार रहे हैं।

अब मेडिसिन विभाग में डीएम नेफ्रोलॉजी डिग्री वाले डॉ. युवराज गुलाटी आ गए हैं। जिन रोगियों ने पहले दिखाया था, वे कोरोना काल में फॉलोअप नहीं कर पाए। इससे बहुत से रोगियों की तबीयत बिगड़ गई है।
विज्ञापन


कुछ रोगी ओपीडी में आकर दिखा ले रहे हैं। उप प्राचार्य का कहना है कि सभी विभागों की ओपीडी शुरू हो गई है लेकिन स्पेशलिस्ट क्लीनिक चालू करने के संबंध में शासन के निर्देश नहीं मिले हैं। इन्हें भी चालू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें