उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण ने मौतों का आंकड़ा बढ़ा दिया है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित 72 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। कोरोना से बुधवार को भी एक और मरीज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
किदवई नगर निवासी इस रोगी का इलाज गंभीर हालत में हैलट में चल रहा था। साथ ही 10 नए संक्रमित भी मिले हैं। संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 54 हो गई है। शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1188 हो गया है। इनमें से 883 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 253 हैं। नए संक्रमितों की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है।