उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को 31 नए रोगी मिले। इनकी रिपोर्ट निजी पैथोलॉजी लैब से आई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1274 हो गई है। इनमें से 912 लोग ठीक हो चुकेे हैं। जबकि 56 मरीजों की मौत हो चुकी है। 307 एक्टिव केस हैं। महामारी का दायरा अपार्टमेंटों के अंदर तक पहुंच गया है।
संक्रमण की चेन लगातार लंबी होती जा रही है। नए पॉजिटिव मिले मरीजों में राजीव विहार की 13 साल की किशोरी और 39 साल की महिला, यशोदा नगर की 38 साल के व्यक्ति, पारस घियामपुर की 65 साल की वृद्धा, बर्रा का 30 साल कायुवक, रतनलाल नगर पंजाबी गुरुद्वारा की 45 साल की महिला, 26 साल का युवक और 50 साल का व्यक्ति शामिल है।
इसी तरह केशवपुरम केशव वाटिका, कल्याणपुर के 53 साल के व्यक्ति, राजीव नगर के 33 साल के व्यक्ति, आरके नगर की 30 साल की युवती, दादान गर पनकी के 29 साल का युवक, रेेलबाजार कैंट के 52 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा टीपू खान कॉलोनी अनवरगंज की 35 साल की महिला, लालबंगला के 41 साल के व्यक्ति, चुन्नीगंज हाता के 34 साल के व्यक्ति, पांडुनगर केे 45 साल के व्यक्ति में पुष्टि हुई है।
आवास विकास कल्यानपुर का 27 साल का युवक, अजीतगंज बगाही की 29 साल की युवती, सिविल लाइंस के 50 साल के व्यक्ति, केशव नगर के 50 साल के व्यक्ति, किदवई नगर का 16 साल का किशोर, साहब नगर पनकी रोड कल्याणपुर के 52 साल के व्यक्ति, शताब्दी नगर पनकी के 35 साल के व्यक्ति, भार्गव इस्टेट सिविल लाइंस के 61 साल के वृद्ध, किदनई नगर के 40 साल के व्यक्ति पुष्टि हुई है।,
जूही बम्बुहिरिया की 55 साल की महिला, चकेरी के 10 साल के बच्चे, न्यू आजाद नगर के 72 साल के वृद्ध, रामगंज की 65 साल की वृद्धा और गुल मोहर विहार केशव नगर नौबस्ता की 42 साल की महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की संक्रमण चेन तलाशने के साथ अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।