फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कानपुर में महिला और इटावा में दो बुजुर्गों की मौत, आसपास जिलों में 48 संक्रमित मिलने से हड़कंप

Thu, 25 Jun 2020 09:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में गुरुवार को कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि दो दिन पूर्व मरी महिला की रिपोर्ट भी संक्रमित आई। इसके अलावा 48 नए कोरोना संक्रमित केस और मिले। संक्रमितों में पिता-पुत्र, तीन पुलिसकर्मी, एक ही परिवार के चार और कोआपरेटिव बैंक का मैनेजर शामिल है।
विज्ञापन


मरने वाले दोनों बुजुर्ग इटावा के हैं। इटावा के सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती दो बुजुर्गों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। साथ ही एक कोआपरेटिव बैंक के मैनेजर और दो सिपाहियों समेत 11 नए संक्रमित मिले। इटावा में अब तक 12 लोग कोरोना से जान गवां चुके हैं।

हरदोई में मंगलवार को मरी महिला की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव आई। यहां एक ही परिवार के बेटे, भाई और दो भाभियों समेत 11 नए संक्रमित मिले। कन्नौज में महिला सिपाही समेत आठ नए कोरोना संक्रमित मिले। उन्नाव में सात कोरोना संक्रमित और मिले। फर्रुखाबाद में एक बच्ची, प्रसूता और दो सब्जी विक्रेता संक्रमित निकले।
विज्ञापन


महिला का लोहिया अस्पताल में प्रसव हुआ, जिससे अस्पताल को सील कर स्टाफ को क्वारंटीन किया गया। औरैया में पिता-पुत्र समेत चार लोग संक्रमित निकले। बुंदेलखंड के बांदा में व्यापारी का बेटा और चित्रकूट में विकास भवन का क्लर्क और जालौन के कोंच में एक संक्रमित और मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें