फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: हर घंटे 38 लोग कोरोना की चपेट में, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से भी नहीं मिल रहा संक्रमण का स्रोत

Sun, 11 Apr 2021 07:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण के फैलाव में अचानक उछाल आ गया है। ताजा आंकड़ों को देखा जाए तो शहर में हर घंटे औसतन 38 लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। हालत यह हो गई है कि कोरोना संक्रमितों की ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा है कि उन्हें संक्रमण कहां से मिल गया? विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति कम्यूनिटी इन्फेक्शन की है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें, जिससे संक्रमण के फैलाव की गति पर अंकुश लग सके। 

 
विज्ञापन

रविवार को 917 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इस आंकड़े के हिसाब से हर घंटे 38.02 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। यह आंकड़ा और बढ़ रहा है। इनमें 20 साल से 50 साल के आयु वर्ग की संख्या अधिक है।

यही आयु वर्ग अधिक समय तक घर के बाहर रहता है। संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है तो इतने संक्रमित निकल रहे हैं कि समझ में नहीं आ रहा स्रोत कहां है? इसके अलावा बहुत से संक्रमितों को यह भी पता नहीं है कि अचानक उन्हें संक्रमण कहां से मिल गया है?

जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने वीडियो जारी करके लोगों से अपील की है कि कोविड गाइड लाइन का पालन करें। अगर किसी को लक्षण आ रहे हैं तो फौरन अस्पताल में जांच कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें