फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन की कमी से दो घंटे तड़पी संक्रमित महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। मरीजों को आसानी से उपचार मुहैया नहीं हो पा रहा है। शनिवार को एक महिला को उसके परिजन गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर पहुंचे। वहां काफी संघर्ष के बाद उसकी पल्स की जांच करने कर्मी आए, लेकिन वह पल्स ऑक्सीमीटर ही खराब निकला। इससे जांच नहीं हो सकी। इस बीच महिला को कोरोना संक्रमित बता उसे कोविड अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। परिजन महिला को स्ट्र्रेचर पर लेकर भटकते रहे। दो घंटे बाद एंबुलेंस आने पर उसे एल वन कोविड अस्पताल माती भेजा गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को लेकर सावधानी नहीं बरती जा रही है। कोविड संक्रमित मरीजों को इमरजेंसी गेट पर स्ट्रेचर पर लिटा दिया जाता है। उनके साथ आए तीमारदार वहां टहलते रहते हैं। इससे अन्य मरीजों के साथ आए लोग भी संपर्क में आ जाते हैं। शनिवार को एक महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में ले गए। वहां स्ट्रेचर पर काफी देर तक लिटाए रहने के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। परिजन कई बार कंट्रोल रूम को फोन करते रहे। इसके बाद महिला की पल्स जांचने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर लगाया गया। काफी देर तक एक स्वास्थ्य कर्मी जांच करता रहा, लेकिन ऑक्सीमीटर ही खराब निकला। महिला का ऑक्सीजन लेवल गिरने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद भी उसे तत्काल उपचार मुहैया कराने के प्रयास में तेजी नहीं आई।
कुछ देर बाद महिला को संक्रमित बता सामने ट्रामा सेंटर में बने कोविड अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। परिजन महिला को स्ट्रेचर पर ही वहां लेकर पहुंचे। वहां नर्सिंग स्टाफ ने उसे कोविड एल वन अस्पताल केंद्रीय विद्यालय माती ले जाने के लिए बोला। इस बीच महिला का ऑक्सीजन लेवल और गिर गया। वह कोविड अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर पर तड़पती रही। परिजन वहीं लाचार खड़े रहे। करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस आई तब उसे कोविड एल वन अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

बयान-
कोविड संक्रमित मरीजों को तत्काल उपचार मुहैया कराने के निर्देश हैं। जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए प्रभारी सीएमएस को निर्देश दिए गए हैं। कोविड मरीज को दो घंटे एंबुलेंस क्यों नहीं मिली इस पर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

- सौम्या पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें